नई दिल्ली, जनवरी 19 -- सर्वाइकल कैंसर महिलाओं से जुड़ी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन राहत की बात यह है कि समय रहते सावधानी बरतने और सही जानकारी होने पर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले (99 प्रतिशत) ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के लंबे समय तक बने रहने वाले संक्रमण के कारण होते हैं। हालांकि HPV इस बीमारी का मुख्य कारण है, लेकिन हालिया शोध यह संकेत देते हैं कि मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई की कमी भी इस खतरे को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ा सकती है। मासिक धर्म स्वच्छता का मतलब है साफ और सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों का उपयोग करना, उन्हें हर 4 से 6 घंटे में बदलना, साफ पानी और शौचालय की सुविधा होना, और निजी अंगों की सही सफाई रखने से है। मैक्स अस्पताल,(गुरुग्राम) में प्रसूति एवं स्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.