नई दिल्ली, जुलाई 9 -- पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 9 जुलाई, 2022 को शादी की थी। आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह है। इस मौके पर दोनों के तलाक की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। तलाक की खबरों ने तब ज्यादा तूल पकड़ी जब बीते दिनों पायल ने पति संग्राम सिंह के चैरिटेबल फाउंडेशन से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, संग्राम ने इस खबरों को गलत बताया है। ऐसे में अब पायल ने पत्रकारों से बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड है। इस बातचीत के स्क्रीनशॉट को देखकर फैंस को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का मजाक उड़ाया है।क्या पायल ने उड़ाया शेफाली की मौत का मजाक बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जाना जाता है। शेफाली की मौत 27 जून, 2025 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। एक्ट्रेस के ...