नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- आजकल बालों को कलर करना एक ट्रेंड बन गया है। जहां कुछ लोग स्टाइलिश लुक के लिए अलग-अलग हेयर कलर ट्राई करते हैं, वहीं कुछ लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए डाई लगाते हैं। लेकिन एक बात आपने हेयर कलर के बारे में जरूर सुनी होगी, जिसके चलते कई लोग डाई लगाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि अगर आप बालों में कलर करते हैं, तो बाकी के बचे हुए बाल भी सफेद होने लगते हैं। ऐसे में अगर कोई डाई लगाता है, तो कुछ ही दिनों में उसके बाल पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या वाकई ये सच है? तो चलिए आज आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करते हैं।आखिर क्यों सफेद होते हैं बाल? हेयर कलर कराने से बाल सफेद होते हैं या नहीं, ये जानने से पहले समझना जरूरी है कि आखिर बाल सफेद क्यों होते हैं। दरअसल हमारे बालों के रंग के लिए मेलेनिन नामक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.