नई दिल्ली, मार्च 26 -- टीम इंडिया ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीता तो बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान भारतीय खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सिलेक्टर्स के लिए किया। कुछ ही महीनों के बाद भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो 58 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा बोर्ड ने की। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब विश्व कप जीतने वाली टीम के लिए बीसीसीआई ने 25-25 हजार रुपये की घोषणा की थी। बाद में जैसे-तैसे करके विश्व कप विजेता खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये का इनाम मिला था। इस दर्द को सुनील गावस्कर ने बयां किया है। हालांकि, उन्होंने एक सवाल भी किया है कि क्या गौतम गंभीर पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के कदमों पर चलेंगे और अपने साथियों के लिए बड़ा दिल दिखाएंगे? दरअसल, जब बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2024 विजेता टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.