नई दिल्ली, जनवरी 1 -- गर आप भी बाजार से चिकन खरीदकर सीधा उसे नल के नीचे धोने के लिए रख देते हैं तो जरा रुकिए, यह खबर खास आपके लिए ही है। जी हां, अकसर ज्यादातर लोग चिकन पकाने से पहले उसे धोने के लिए यही प्रकिया अपनाते हैं। अगर आपको भी लगता है कि ऐसा करने से चिकन अच्छी तरह साफ हो जाता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। चिकन धोने का यह तरीका ना तो सेहत के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है और ना ही उसकी महक को पूरी तरह दूर कर सकता है। सोशल मीडिया पर यूट्यूबर उज्ज्वला यादव ने चिकन को धोने का एक बेहद पुराना और प्रभावी तरीका शेयर किया है। जिसमें उन्होंने चिकन को धोने के लिए नमक और नींबू का यूज किया है। आइए जानते हैं क्या है चिकन को धोने का सही तरीका। यह भी पढ़ें- गुड़ को साल भर स्टोर करने के लिए आजमाएं वीना गुप्ता के स्मार्ट किचन टिप्सचिकन धोने के लिए नमक-नी...