नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है और उन सवालों का जवाब दिया है, जो यूजर्स लंबे वक्त से पूछ रहे थे। कंपनी ने बताया है कि वह अपने यूजर्स का डाटा अपनी पैरेंट कंपनी Meta Platforms के साथ शेयर नहीं करता। कंपनी ने कोर्ट को भरोसा दिया कि उसका सिस्टम हाई-लेवल प्राइवेसी फीचर्स पर बेस्ड है और पर्सनल मेसेजेस की सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। यह पूरा मामला 2021 की विवादित प्राइवेसी पॉलिसी और कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से लगाए गए जुर्माने से जुड़ा हुआ है। सुनवाई के दौरान WhatsApp की लीगल टीम ने कहा कि यह दावा गलत है कि यूजर डाटा को अन्य Meta प्लेटफॉर्म्स के साथ 'फ्रीली' शेयर किया जाता है। कंपनी ने साफ किया कि पर्...