पटना, जून 26 -- उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचकों के साथ हुई बदलसूकी और मारपीट की आग अब बिहार पहुंच चुकी है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले को दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों से जोड़ते हुए बीजेपी को घेरा है। बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में राजनीतिक दल के नेता किसी भी बड़े मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब यूपी के इटावा में हुए कांड पर तेजस्वी यादव ने पूछ लिया है कि क्या अति पिछड़ों को कथावाचक बनने का हक नहीं है? तेजस्वी यादव ने कहा कि यह भाजपा-आरएसएस का असली चरित्र है। वे किसी दलित या ओबीसी को सम्मान मिलते नहीं देख सकते। पटना में पत्रकारों से बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'कथावाचकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कथा कहने का हक सभी को है। भाजपा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.