हैदराबाद, फरवरी 7 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने 'मियां मुस्लिम' वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा का मजाक उड़ाया और सीमा विवाद के मुद्दे पर भाजपा-आरएसएस की घेराबंदी की। इसके अलावा, ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से अधिक नहीं होगी।हिमंत बिस्वा सरमा पर 'दो रुपये' वाला तंज असम के मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि अगर ऑटो चलाने वाला मिया मुस्लिम है, तो उसे तय किराए से कम पैसे दें। इस पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा- वह कहते हैं, अगर कोई ऑटो ड्राइवर मियां मुसलमान है, तो उसे असली किराए से कम पैसे दो। अगर किराया 5 रुपये है, तो उसे 4 रुपये दो.....