मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नगर निगम की ओर से मंगलवार को लगातार पांचवें दिन अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए फुटपाथी दुकान व ठेला वालों को हटाया गया। नगर निगम द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट गुलाम रब्बानी, पिन्टू कुमार के साथ अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार व रोड जमादार विश्वनाथ प्रसाद ने प्रतिनियुक्त पुलिस व होमगार्ड के साथ शहर के कौड़ा मैदान से मंसरीतल्ले तक अभियान चलाकर सड़क किनारे से फुटपाथी दुकान व ठेला पर फल-सब्जी बेचने वालों को हटाया गया। मंगलवार को कौड़ा मैदान से मंसरीतल्ले तक दुबारा अभियान चलाया गया। इससे पूर्व शनिवार को निगम कर्मियों द्वारा कौड़ा मैदान व मंसरीतल्ले में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.