कौशाम्बी, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित ससुराल में विवाहिता ने रविवार शाम कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सराय अकिल थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी धर्मपाल सरोज ने 19 वर्षीय पुत्री निरंजन देवी की शादी 22 नवंबर 2024 को करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव में रामवीर सरोज के छोटे बेटे चरन सरोज से की थी। महिला के भाई राजपाल का आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर लड़ाई करता था। इससे तंग आकर निरंजन देवी अपने मायके घोसिया चली आई थी। 21 मार्च को उसका पति उसे विदा कराकर म्योहर ले गया। रविवार शाम ससुराल में उसकी मौत की सूचना मिली। मायकेवालों की सूचना के बाद करारी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.