कौशाम्बी, फरवरी 8 -- दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा कामना शर्मा रविवार को कौशाम्बी आईं। वह कौशाम्बी के ही रहने वाले ज्योतिष आचार्य सियासन शास्त्री के साथ नगर पालिका भरवारी के सुप्रिया जावेद हबीब में पार्लर ट्रीटमेंट लेने पहुंची थीं। इस दौरान जैसे ही वहां मौजूद लोगों को फेमस अभिनेत्री के आने की जानकारी हुई, तो लोगों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री कामना शर्मा ने कहा कि उन्हें कौशाम्बी आकर बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। कौशाम्बी में मुझे आचार्य सियासन शास्त्री के सौजन्य से आने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह टीवी सिरियल बिग बॉस के नए सीजन में नजर आएंगी। फिलहाल अभी नहीं बता सकती कि शो में वह किस थीम में रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...