संवाददाता, अप्रैल 29 -- यूपी में कौशांबी के मंझनपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसे बेरहमी से मारापीटा गया। बताया जा रहा है कि कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने साथी संग मिलकर अगवा कर लिया। कानपुर ले जाकर दोनों ने उसके साथ बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। दूसरे दिन किसी तरह पीड़िता दरिदों के चंगुल से छूटकर घर पहुंच सकी। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोखराज क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी युवक काफी दिनों से उसकी 16 वर्षीय बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। 24 अप्रैल को घर के समीप से ही उसने अपने साथी के साथ मिलकर बेटी का अपहरण कर लिया। दोनों आरोपी किशोरी को कार से लेकर कानपुर गए। वहां के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.