नई दिल्ली, जून 9 -- यूपी के कौशांबी जिले के चर्चित रामबाबू तिवारी आत्महत्या मामले में सैनी इलाके में प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम हुए लाठी चार्ज का मामला लखनऊ तक पहुंचते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया लाइन हाजिर और पथरावां चौकी प्रभारी आलोक राय सहित दो दारोगा निलंबित किए जा चुके हैं। अन्य पुलिस कर्मियों ने किस स्तर पर क्या लापरवाही की, इसकी जांच एसपी ने सीओ सिटी शिवांक सिंह को सौंप दी है। माना जा रहा है कि सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लापरवाही साबित होने पर कई और पुलिस कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। महकमे में इस बात की चर्चा जोरों पर है। सैनी थाना क्षेत्र के एक युवक पर 28 मई को पड़ोसी ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.