प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। कौशांबी के लोहंदा गांव की कथित दुष्कर्म पीड़िता से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को पुलिस ने रोककर घर में नजरबंद कर दिया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार सुबह 11 बजे झूंसी स्थित अपने आवास से कौशांबी जाने के लिए निकले। घर के बाहर पहले से खड़ी पुलिस ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष को कौशांबी जाने से रोका। रोके जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस सपा के प्रदेश अध्यक्ष को उनके घर ले गई और नजरबंद कर दिया। लगभग आधा घंटा तक सपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने घर में नजरबंद रहे। पार्टी के मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को रोकने जाने से सपाई में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.