रांची, फरवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। नेवरी स्थित विकास विद्यालय में रविवार को कक्षा 6 से 8 तक के लिए अनिवार्य कौशल शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य पीएस कालरा ने-विद्यालयों में कौशल शिक्षा क्यों? विषय पर संबोधित करते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। बतौर रिसोर्स पर्सन, डीपीएस हजारीबाग की प्राचार्या प्रेमलता कुमारी और एन कैंब्रियन पब्लिक स्कूल बिजुपाड़ा की रीहा शर्मा ने बताया कि कौशल शिक्षा केवल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि एक परिवर्तनकारी दृष्टि है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे गुणों का विकास करना है। कार्यक्रम में बिहार-झारखंड के विभिन्न स्कूलों के 86 शिक्षकों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.