बगहा, फरवरी 14 -- बेतिया, । युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशानुसार शुक्रवार को जिला नियोजनालय के तत्वावधान में को स्थानीय-सरकारी आई टीआई के प्रांगण में एक दिवसीय नियोजनसह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का उदघाटन-अपर समाहर्ता अनिल सिंह,सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय जैनेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कौशल भारत कुशल भारत के संकल्प को रेखांकित किया, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है साथ ही भारत सरकार एवं बिहार सरकार के विभिन्न स्वरोजगार से संबंधित योजनाओ को बताया गया। अवर प्रादेशिक द्वारा विभिन्न कौशल विकास योजनाओ एवं जिले में चल रही विभिन्न कल्याणकार...