लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रशिक्षण, कौशल विकास व उद्यमिता के एकीकृत केंद्र के रूप में 'सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन' को विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इन एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन के लिए हर जिले में जल्द उपयुक्त स्थलों पर भूमि को चिह्नत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे न्यूनतम 50 एकड़ जमीन पर स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में इस जोन को चरणबद्ध रूप से विकसित किया जाए। उद्योगों को प्लग एंड प्ले की सुविधा दी जाए। योगी ने कहा कि उप्र की औद्योगिक नीति का लक्ष्य ऐसा सक्षम वातावरण तैयार करना है, जहां युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के अवसर एक ही परिसर में सुलभ हों। उन्होंने निर्देश दिए कि इस महत्वा...