प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार के पास स्थित एक गांव की 22 और 23 साल की दो युवतियां नगर कोतवाली के गोंड़े गांव के पास संचालित केंद्र में कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही थीं। दोनों मंगलवार सुबह केंद्र पर जाने की बात कहकर घर से निकलीं लेकिन शाम तक नहीं लौटीं। संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर एक युवती की मां ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। एसओ राधेश्याम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। युवतियों की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.