गोपालगंज, दिसम्बर 13 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नियोजन विभाग सारण के सहायक निदेशक भरतजी राम ने जिले में स्थित कौशल विकास केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा कक्षा संचालन का अवलोकन किया। इस दौरान शहर के केबीएस एकेडमी में कक्षा में उपस्थित छात्रों से उन्होंने संवाद किया। लगभग एक घंटे तक चले इस संवाद सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केबीएस एकेडमी के निदेशक कुंज बिहारी श्रीवास्तव, लर्निंग फैसिलिटेटर्स अंकित कुमार, निधि गुप्ता, रानी कुमारी, अतिश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...