सीतामढ़ी, मार्च 27 -- शिवहर। जीविका के तहत रोजगार से संबंधित विषयों पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किसान प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र में किया गया। कार्यशाला में जिले में कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना मुख्य लक्ष्य है। जीविका के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योग्य उम्मीदवारों को सही प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। ताकि उनके परिवार का आजीविका संवर्धन हो सके। उन्होंने कहा कि जीविका आरसेटी के माध्यम से दीदी एवं उनके परिवार के सदस्यों को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। आरसेटी निदेशक पवन कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.