नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर कुलदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 2019 में पिता की हत्या के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और बीए की पढ़ाई छोड़ दी। कुलदीप पहले भी पंजाब में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य दिल्ली में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 7 फरवरी को द्वारका सेक्टर-17 के पास नर्सरी रोड पर जाल बिछाया गया। कुलदीप सिंह स्कूटी से वहां पहुंचा, लेकिन पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। सतर्क टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर कौश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.