लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में युवाओं को कौशल विकास के प्रशिक्षण व रोजगार से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए इधर-उधर कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब उन्हें घर बैठे कौशल प्रशिक्षण व रोजगार से संबंधित जानकारी कौशल कॉल सेंटर पर एक फोन कर ही मिल सकेगी। युवाओं के लिए इस कॉल सेंटर का शुभारंभ बुधवार को कर दिया गया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने राजधानी स्थित उप्र कौशल विकास मिशन के मुख्यालय में इस कॉल सेंटर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर की 30 सदस्यीय टीम फीडबैक व प्लेसमेंट की निगरानी करेगी। कार्यक्रम में मंत्री ने कॉल सेंटर के माध्यम से पूर्व में प्रशिक्षित एक छात्रा से फोन पर सीधा संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रद...