जमशेदपुर, मार्च 7 -- एनटीटीएफ के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन भारत में कौशल के जनक डॉ. एन रघुराज नामासिवrयम की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गयी lवे भारत में कौशल विकास के क्षेत्र में विशेष व्यक्ति थे।उनकी विरासत बहुत से लोगों को प्रेरित करती है। एनटीटीएफ गोलमुरी के सभी प्रशिक्षकगण संस्थान के प्रांगण में एकत्रित हो,डॉ. एन रघुराज नामासिवयम को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त किया। एनटीटीएफ आज जो कुछ भी है वह भारत के युवाओं को कौशल क्षेत्र में विकसित करने के उनके अथक प्रयास के कारण है। प्राचार्य प्रीता जॉन,उप प्राचार्य रमेश राय एवं एनटीटीएफ से जुड़े सभी सदस्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,उनका यूं अचानक चले जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है, हमने एक महान गुरु खो दियाl
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.