हाजीपुर, सितम्बर 25 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था किरण मंडल की ओर से 80वें कौमुदी महोत्सव का आयोजन आगामी छह अक्टूबर को किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्थानीय गांधी स्मारक पुस्तकालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किरण मंडल के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र राकेश ने की। तय किया गया कि पूर्वजों की समृद्ध साहित्यिक परंपरा के निर्वहन के लिए इस बार भी अटूट प्रतिबद्धता के साथ कौमुदी महोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन आगामी छह अक्टूबर को यादव‌ चौक के फैमिली च्वाइस सभागार में होगा। यह जानकारी देते हुए डॉ शैलेन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम में नामचीन कवि-गीतकार सम्मिलित होंगे। इसमें प्रमुख हैं बगहा (पश्चिमी चंपारण) के वरिष्ठ गीतकार अखिलेश्वरनाथ त्रिपाठी, अविनाश पाण्डेय, औरंगाबाद के नरेश विश्वकर्मा और बक्सर के ...