रायपुर, जून 30 -- छत्तीसगढ़ को आज 13वां मुख्य सचिव (CS) मिल सकता है। प्रशासनिक मुखिया की रेस में पांच अफसरों के नाम है, लेकिन आईएएस सुब्रत साहू और आईएएस मनोज पिंगुआ के नाम की ज्यादा चर्चा है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए एक अफसर के नाम भी प्रशासनिक गलियारों में है। नया सीएस कौन होगा इसका ऐलान जल्द हो सकता है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज शाम पांच बजे रिटायर हो जाएंगे। उससे पहले उन्हें विदाई देने कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के लिए 1992 बैच के आईएएस सुब्रत साहू, 1993 बैच के आईएएस अमित अग्रवाल और 1994 बैच के आईएएस मनोज पिंगुआ में से किसी एक अफसर को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिल सकती है। मनोज पिंगुआ का पलड़ा भारी होने का कारण उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पसंद बताया जा रहा है। वहीं सुब्रत साहू का नाम भी चर्चाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.