पटना, फरवरी 3 -- सोशल मीडिया पर हथियार चमकाने और रौब जमाने का शौक। लूटपाट जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने का भी आरोप। पटना से सटे दानापुर की पुलिस ने खुद को 'किंग ऑफ दियारा' बताने वाले कुख्यात सन्नी कुमार को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सन्नी कुमार हथियारों के साथ अपने पोस्ट डालता था और लोगों के सामने शक्ति प्रदर्शन करता था। हथियारों के साथ अपने पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने के अलावा सन्नी अपने गैंग में सदस्यों की भर्ती भी करता था। बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार गंगहारा गांव का रहने वाला है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार जो खुद को सोशल मीडिया पर किंग ऑफ दियारा बताता है उसे पकड़ा गया है। वो इसी नाम से अपना गैंग संचालित करता है। उसने बड़े-...