वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 21 -- यूपी के गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में सिंघड़िया मॉडल शॉप के पास मंगलवार की देर शाम एक लड़की ने नर्सिंग होम कर्मचारी के साथी को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। साथियों के साथ भागने का प्रयास कर रही लड़की को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। पुलिस ने लड़की सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। युवती के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। घायल युवक की पहचान खोराबार क्षेत्र के जंगल सिकरी बाईपास निवासी अमिताभ निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की से पुलिसवाले भी खौफ खाते हैं। वह कई पुलिसवालों को अपने जाल में फंसाकर वसूली कर चुकी है। हरपुरबुदहट क्षेत्र की रहने वाली अंशिका सिंघड़िया में किराए के कमरे में रहती है। मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.