नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है। दोनों टीम दुबई के मैदान पर आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है और लीग चरण के बाद कीवियों को एक बार फिर मात देने की फिराक में होगी। खिताबी मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने हार्दिक पांड्या को लेकर जबर्दस्त दावा किया। उन्होंने धाकड़ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक को भारत का असली इम्पैक्ट प्लेयर करार दिया। कैफ ने कहा कि वह फाइनल में गर्दा उड़ाएंगे। कैफ ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''हार्दिक पंड्या भारत के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर हैं। वह असली इम्पैक्ट प्लेयर हैं। वह जब होते हैं तो टीम इंडिया 12 खिलाड़ियों के साथ खेलती है। वह अच्छे पेसर और बेहतरीन फिनिशर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.