प्रमुख संवाददाता, मार्च 5 -- TCS Manager Manav Sharma Suicide Case: आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस की गुत्‍थि‍यां खुलने लगी हैं। जिस प्रिया जैन ने मानव शर्मा को मैसेज करके निकिता और उसकी बहनों के बारे में बताया था वह बरहन क्षेत्र की निवासी निकली है। पुलिस ने उसे खोज निकाला। पुलिस ने उसे बयान के लिए बुलाया है। प्रिया ने अपनी ननद प्राची की इंस्टाग्राम आईडी से मानव को सात जनवरी का मैसेज किया था। प्रिया के पति का नाम निखिल है। उसे अपने पति का निकिता की छोटी बहन से बातचीत करना पसंद नहीं था। इसे लेकर घर में झगड़ा होता था। 31 दिसंबर की रात निखिल न्यू ईयर पार्टी के बहाने घर से निकला था। प्रिया ने पति के मोबाइल में कुछ मैसेज देख लिए थे। इस बात पर घर में बहुत झगड़ा हुआ था। प्रिया ने पहले निकिता की बहन को फोन करके समझाया था। इससे बात न...