नोएडा, सितम्बर 6 -- मुंबई में मानव बम होने और देश में 14 पाकिस्तानी आतंकियों के घुसने की धमकी भरा मैसेज भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं पेशे से ज्योतिषी और मूलरूप से बिहार के पटना के रहने वाले अश्विनी कुमार के बारें में। पेशे से ज्योतिषी अश्विनी कुमार पर मुंबई शहर को बमों से उड़ाने की धमकी वाला व्हाट्सएप मैसेज भेजने का आरोप है। वह बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र से वास्तु सलाहकार हैं। पिछले पांच सालों से अपने माता-पिता के साथ नोएडा के सेक्टर 79 में रह रहे हैं। उनके पिता सुरेश कुमार शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनकी मां प्रभावती गृहिणी हैं। पुलिस ने बताया कि स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके अश्वनी कुमार अपनी पत्नी अर्चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.