रांची, मार्च 28 -- बुधवार को रांची के कांके इलाके में भाजपा नेता अनिल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक का नाम अमन और दूसरे का नाम रोहित वर्मा है। दोनों के बारे में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, अमन और रोहित पर कई मामले दर्ज हैं और दोनों कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये अमन और रोहित वर्मा हैं कौन?सन्नी गिरोह के शूटर हैं अमन और रोहित कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह का गिरोह ठेकेदारों और कारोबारियों से रंगदारी लेता है। गिरोह में बिट्टू नेपाली, बिट्टू सिंह, तबारक अंसारी, लालदेव महतो, रोहित वर्मा और अमन सिंह शामिल हैं। कोलकाता, धनबाद और बोकारो क्षेत्र में रेलवे साइडिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों की साइट पर रंगदारी नहीं मिलने पर बम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.