अररिया, फरवरी 26 -- चुनावी साल में बिहार की नीतीश कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें अररिया जिले के सिकटी से विधायक विजय मंडल का नाम भी शामिल है। विजय कुमार मंडल पांच बार विधायक रह चुके हैं। बीजेपी में आने से पहले वह लोजपा और लालू यादव की आरजेडी में रहे। उन्होंने पहली बार आनंद मोहन की बिहार पीपल् पार्टी (बिपीपा) से चुनाव जीता था। 60 वर्षीय विजय मंडल का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। वह अभी विधानसभा में बीजेपी के सचेतक हैं। उनका घर कुर्साकांटा प्रखंड के बटराहा में है। उनके पिता का नाम नंदकेश्वर मंडल है। 1995 में वह पहली बार बिपीपा के टिकट पर अररिया से विधायक चुने गए। फिर वे आरजेडी में शामिल हो गए थे। इसके बाद साल 2000 में आरजेडी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय इसी सीट से चुनाव जीतकर विधायक बन गए। फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.