पटना, नवम्बर 19 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने अपने विधायी दल के उपनेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा को चुना है। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें हासिल कर महागठबंधन को धूल चटा दी, जिसमें भाजपा को 89 और जेडीयू को 85 सीटें मिलीं। इस अप्रत्याशित सफलता के बीच विजय सिन्हा का यह चयन बिहार की राजनीति में भूमिहार समुदाय के प्रभावशाली चेहरे के रूप में उनकी बढ़ती साख को दर्शाता है। विजय सिन्हा पहले से ही बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने लखीसराय विधानसभा सीट से अपनी पांचवीं लगातार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 24940 वोटों के भारी अंतर से हराया, जहां सिन्हा को 122408 वोट मिले। चुनाव परिणामों के बाद उन्होंने कहा- लोगों का यह विश्वास प्रधानमंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.