जयपुर, अक्टूबर 18 -- राजस्थान की अंता विधानसभा में बीजेपी ने मोरपाल सुमन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बारां के माली समाज से जुड़े और पंचायत राज से लेकर संगठन तक अनुभव रखने वाले मोरपाल सुमन अब उसी सीट से बीजेपी की जीत का दांव लगाने जा रहे हैं। मोरपाल सुमन की राजनीतिक कहानी करीब तीन दशकों पुरानी है। 1992 में वे भाजपा युवा मोर्चा देहात मंडल (बारां) के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1995 से 1998 तक भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 1995 में पहली बार पंचायत समिति सदस्य चुने जाने के बाद जनवरी 2000 में वे सरपंच बने। 2007 से 2009 तक जिला बारां के जिलामंत्री रहे और 2010 से 2013 तक देहात मंडल के अध्यक्ष रहे। बीजेपी संगठन में उनकी साख मजबूत रही है। 2014-15 में वे अंता विधानसभा प्रभारी और जिलामंत्री रहे। 2016 से लगातार भाजपा जिला बारां के महामंत्री...