नई दिल्ली, फरवरी 2 -- लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया, जिस पर सत्ता पक्ष के सांसदों समेत रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने इसका जबरदस्त विरोध किया और कहा कि जब कोई किताब प्रकाशित ही नहीं है, तो उसका कोई अंश सदन के पटल पर नहीं रखा जा सकता। इसके अलावा स्पीकर ने भी राहुल गांधी को राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर ही बोलने के लिए कहा। लेकिन राहुल नहीं मानें और आखिरकार सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर देशभक्त न होने का आरोप लगाया गया। इस पर राहुल गांधी ने जनरल नरवणे के एक संस्मरण 'ड...