नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने महागठबंधन को मात देकर सत्ता में वापसी की है। इस जीत में मंत्रियों का रिकॉर्ड प्रदर्शन भी खास रहा। चुनाव लड़ने वाले 25 मंत्रियों में से 24 मंत्री जीतकर विधानसभा पहुंचे, जो सरकार के प्रति लोकप्रिय समर्थन का संकेत माना जा रहा है। हालांकि इकलौते मंत्री को हार का सामना करना पड़ा है। चकाई से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुमित कुमार सिंह चुनाव हार गए हैं। वह पहली बार 2010 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से चुनाव लड़े थे। हालांकि, 2015 में चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2020 में उन्होंने निर्दलीय किस्मत आजमाया और जीत हासिल की। पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता मंगल पांडेय भी विजयी रहे। दोनों उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी जीत दर्ज की है। सम्राट चौधरी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.