नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बांग्लादेश चुनाव में BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी बड़ी जीत के करीब है। अब तक के नतीजों में पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही पार्टी प्रमुख तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की अटकलें तेज हो गईं हैं। हालांकि, अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। रहमान बांग्लादेश की पूर्व पीएम दिवंगत खालिदा जिया के बेटे हैं। मुल्क में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच सीधा मुकाबला है।कौन हैं तारिक रहमान 60 वर्षीय तारिक रहमान बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद के प्रबल उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। बीएनपी पहले ही कह चुकी थी कि अगर जिया चुनाव के बाद शारीरिक रूप से सक्षम नहीं रहीं तो तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद दिया जा सकता है। तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकीं और बीएनपी की प्रमुख ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.