नई दिल्ली, मार्च 6 -- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्या बागची को देश की सर्वोच्च अदालत में नियुक्त करने की सिफारिश की है। अगर उनकी नियुक्ति होती है, तो वे साल 2031 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रहेंगे और मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनने की कतार में होंगे। कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि न्यायमूर्ति बागची के पास सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई बनने से पहले छह साल से अधिक का कार्यकाल होगा। 2 अक्टूबर 2031 को सेवानिवृत्त होने से पहले, वे देश के प्रधान न्यायाधीश की कुर्सी संभाल सकते हैं।लंबा अनुभव और बेदाग छवि वाले जस्टिस जॉयमाल्या बागची जस्टिस बागची को 27 जून 2011 को कलकत्ता हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। फिर 4 जनवरी 2021 को उनका स्थानांतरण आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में हुआ, लेकिन 8 नवंबर 2021 को वे वापस कलकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.