मैनपुरी, फरवरी 16 -- लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होगा। मैनपुरी भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा अगले दो दिनों में होगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिलाध्यक्षों की अनुमोदित सूची लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली की मुहर आज लगने की पूरी उम्मीद है। दिल्ली की मुहर लगी तो ये सूची आज शाम तक या फिर कल जारी हो जाएगी। मैनपुरी भाजपा का नया जिलाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर पिछले कई दिनों से राजनैतिक बाजार गरमाया हुआ है। भाजपा के संगठन को दुरुस्त करने के लिए बूथ और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है। जिलाध्यक्ष कौन बनेगा इसके लिए चुनाव प्रभारी आवेदन लेकर लखनऊ गए थे। चूंकि संगठन के शीर्ष नेतृत्व का पहला फोकस इस बात पर था कि आपसी सहमति से जिलाध्यक्ष घोषित किया जाए और तभी सूची जारी कर दी जाए। लेकिन मैनपुरी सहित ज्यादातर जिलों में जिलाध्यक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.