दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज अपने एक्स हैंडल पर दिवंगत बीजेपी नेता मांगेराम गर्ग को श्रद्धांजलि दी। राजनीति के जानकारों ने तो यह नाम जरूर सुना होगा। 6 साल पहले उनका आज ही के दिन उनका निधन हुआ था। मांगेराम गर्ग के साथ एक उपलब्धि यह भी है कि उनके रहते भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। आज हम आपको मांगेराम गर्ग के बारे में संक्षेप जानकारी दिए देते हैं।जन्म और परिवार मांगेराम गर्ग जन्म 23 नवंबर, 1936 को हरियाणा के कुरड़ गांव में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम जगन्नाथ गर्ग और गुलाब देवी था। उन्होंने 1957 में अंगूरी देवी से विवाह किया और उनके पांच बेटे, एक बेटी और कई पोते-पोतियां हैं। 1987 में गर्ग ने हरिद्वार में निष्काम सेवा ट्रस्ट की स्थापना की, जहां उन्होंने तीर्थयात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.