नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कुख्यात उग्रवादी गणेश उइके (69) के ओड़िशा में कमान संभालने के एक साल से भी कम समय के भीतर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद प्रदेश में नक्सली गतिविधियों की कमर टूट गई है। हाथ में छड़ी और कंधे पर तौलिया रखे गणेश उइके को लोग स्वामी जी के नाम से जानते थे। गणेश उर्फ पाका हनुमंत पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था।कांग्रेस के काफिले पर किया था बड़ा हमला 69 साल के गणेश उइके करीब चार दशक से अंडरग्राउंड था। उइके को चार अन्य माओवादियों के साथ कंधामल जिले में मार गिराया गया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उइके कई बड़े हमलों में शामिल था। 2013 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस पदाधिकारियों के काफिले पर हमला कर दिया था। इसमें करीब 27 लोगों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.