नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Rohit Arya Encounter News: मुंबई के पवई इलाके में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले की मुठभेड़ में मौत हो गई है। रोहित आर्य नाम के शख्स ने घायल होने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि आर्य ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह कुछ लोगों से बात करने की इच्छा जता रहा था। साथ ही उसने धमकी भी दी थी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह सब कुछ आग के हवाले कर देगा और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाएगा। आखिर कौन था रोहित आर्य और उसकी मांगें क्या थीं?कौन था रोहित आर्य महाराष्ट्र के ही पुणे का रहने वाला आर्य मुंबई स्थित आरए स्टूडियो में एक कर्मचारी था। वह यूट्यूब चैनल भी चलाता था। वह बीते कुछ दिनों से कथित तौर पर ऑडिशन संचालित कर रहा था, जिसमें कई लोग शामिल हो रहे थे। खास बात है कि उसे शिक्षा विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.