नई दिल्ली, जून 28 -- प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट इन इंडिया (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी और पूणे आईएसआईएस मॉड्यूल केस में आरोपी साकिब नाचन की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। 57 साल के नाचन को ब्रेन हैमरेज हुआ था। नाचन को भारत में आतंकी संगठन ISIS का हेड बताया जाता था। महाराष्ट्र के ठाणे के पडघा के रहने वाले नाचन को चार दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। साल 2023 में एनआईए ने देशभर में आईएसआईएस के आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान नाचन को भी गिरफ्तार किया गया था। नाचन इस समय तिहाड़ जेल में था। 24 जून को उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी हालत बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसे ब्रेन हैमरेज हुआ है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। दोपहर 12 बजे के करीब नाचन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.