बगदाद, मार्च 14 -- इराक की राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के टॉप लीडर अबी खदीजा को एक ऑपरेशन में मार गिराया है। इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। सुदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "इराकियों ने अंधकार और आतंकवाद की ताकतों पर अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखी है।" बयान में कहा गया है कि अब्दुल्ला माकी मोस्लेह अल-रिफाई उर्फ अबू खदीजा, जो ISIS आतंकवादी समूह का उप खलीफा था और इराक और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था, उसे इराकी सुरक्षा बलों ने अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के साथ मिलकर ढेर कर दिया है। एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बात एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इस ऑपरेशन को पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.