टिहरी, दिसम्बर 5 -- नगर पालिका की ओर से आयोजित त्रिवेणी कौथिग की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पंचतत्व बैंड और पहाड़ी उड़ान से जुड़े कलाकारों से लेकर स्थानीय छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने कड़ाके की ठंड में भी देर रात तक पंडाल में बैठने को मजबूर किया। इसके साथ ही कौथिग में मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की। जिसमें अंजलि,तरन्नुम परवीन,सानिया प्रथम स्थान पर रही। वीरवार को आयोजित कौथिग की चौथी सांस्कृतिक संध्या का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने में मेला,कौथिगों का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि विस्थापित शहर नई टिहरी में इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने कौथिग में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.