कोडरमा, नवम्बर 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आश्रम रोड स्थित कौण्डिन्य पब्लिक स्कूल में वीर आदिवासी नायक और झारखंड के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य, एकेडमिक डायरेक्टर विक्रांत सिंह तथा शिक्षकगण इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर विक्रांत सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक महान सामाजिक सुधारक थे। विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि भगवान बिरसा मुंडा के सत्य, साहस, संघर्ष और समाजसेवा जैसे उच्च आदर्शों को निरंतर विद्यार्थियों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि राज्य अधिक सशक्त, जागरूक और प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...