गंगापार, दिसम्बर 11 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कौड़िहार पचदेवरा मार्ग पर इस समय अवैध अतिक्रमण गंभीर समस्या बन गया है। सड़क की पटरी पर अनाधिकृत तरीके से लगी दुकानों के कारण राहगीरों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थिति यह है कि मार्ग के दोनों किनारों स्थित मंदिरों पर पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुधार नहीं हो सका है। इसी क्रम में युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने सड़क से अवैध कब्जे हटवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी प्रयागराज से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। उन्होंने डीएम से गुहार लगाते हुए लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल...