मोतिहारी, जनवरी 6 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । दी मोतिहारी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक मोतिहारी के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन को लेकर सोमवार को दो प्रत्याशियों ने सदर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इन प्रत्याशियों में दिलीप कुमार व अखिलेश कुमार शामिल हैं। आरओ सह सदर एसडीएम निशांत सिहोरा ने बताया कि दो नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। नामांकन पत्रों के स्क्रुटनी की तिथि 6- 7 जनवरी को निर्धारित है। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को नामांकन पत्र वापसी की तिथि है। मतदान 16 जनवरी को डॉ राधाकृष्णन भवन में होगा। मतदान के पश्चात मतगणना की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशी दिलीप कुमार तुरकौलिया ब्लॉक के सपही पैक्स अध्यक्ष हैं। प्रत्याशी अखिलेश कुमार कोटवा ब्लॉक के गोपी छपरा पैक्स अध्यक्ष हैं। को ऑपरेटिव बैंक के हुए चुनाव में दिलीप कुमार अब त...