जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- झारखंड स्थापना दिवस सह जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के पुस्तकालय में स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में आरंभ हुई। सर्वप्रथम सभी शिक्षकों के द्वारा भगवान बिरसा को पुष्प अर्पित किया गया। स्वागत संबोधन डॉ. अशोक कुमार रवानी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस को बिरसा मुण्डा के साथ जोड़ कर कहा कि भगवान बिरसा द्वारा इस भूमि के लिये किये गए योगदान ने उनको अमर बना दिया। प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि पच्चीस वर्ष के कम उम्र में बिरसा मुंडा ने शोषित वंचितों के लिए संघर्ष किया जिनके कारण हम उन्हें धरती आबा के नाम से भी जानते है। नए राज्य को 25 साल हो गए परन्तु विभिन्न क्षेत...