जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के तीन अंगीभूत कॉलेजों को स्टेट ऑफ द आर्ट कॉलेज का दर्जा दिया जाएगा। यह दर्जा उन कॉलेजों को दिया जाता है, जहां परंपरागत शिक्षा व्यवस्था से अलग आधुनिक तौर-तरीकों और नवीनतम तकनीकों पर आधारित संसाधनों के माध्यम से उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर और बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा को यह दर्जा दिया जा रहा है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों को स्टेट ऑफ द आर्ट कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए अलग से विकास फंड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। दरअसल, झारखंड सरकार ने अत्याधुनिक तरीकों से उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के 11 सरकारी कॉलेजों को स्टेट ऑफ द आर्ट का दर्जा देने की सहमति दी है। इन कॉलेजों का विकास और जीर्णोद्धार विशेष रू...